बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा बहुत जल्द होना चाहिए दिनेश त्रिवेदी
ढाका, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उच्च स्तरीय बैठक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपनी उम्मीद दोहराते हुए, बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने रविवार रात कहा कि उन्हें लगता है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा "बहुत जल्द होना चाहिए।"
बांग्लादेश की समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुद्दों को सिर्फ बैठक और बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है, और मैं इसे लेकर आशान्वित हूं। हमारे दिल काफी करीब हैं और मैं बांग्लादेश-भारत के रिश्तों में एक सुनहरे अध्याय की शुरुआत होते देखना चाहता हूं। "
बांग्लादेश में आयरलैंड के ऑनरेरी कॉन्सुल मसूद जमील खान और उनकी पत्नी केट जारो खान की ओर से आयोजित वेलकम डिनर के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि बांग्लादेश और भारत सिर्फ एक बॉर्डर शेयर नहीं करते; वे असल में एक सपना शेयर करते हैं।
भारतीय दूत ने कहा कि बांग्लादेश और भारत दो संप्रभु देश हैं। "इसमें कोई शक नहीं कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं और ये भी मानिए कि अगर आपके पास चुनौती नहीं हैं, तो वह लोकतंत्र नहीं है। फिर चाहें इस व्यवस्था में कई परेशानियां ही क्यों न हो!"
उनके मुताबिक, भले ही दोनों देशों के बीच मतभेद हों और उन्हें लेकर अपने-अपने तर्क भी हों फिर भी हम चाहते हैं कि भारत-बांग्लादेश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हमें इज्जत और सम्मान से देखे। उन्होंने आगे कहा, "इसके लिए प्रयास जारी हैं और मैं दिल से चाहता हूं कि भारत और बांग्लादेश के बीच एक सुनहरे दौर की शुरुआत हो।"
त्रिवेदी के अनुसार प्रधानमंत्री तारिक रहमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही जन नेता हैं। उन्होंने कहा, " मैंने मीडिया में कई बार कहा है, जहां भी मुझसे पूछा गया है कि जब दो ऐसे नेता मिलते हैं और बातचीत करते हैं, तो कोई समस्या बाकी नहीं रह जाती, कोई ऐसा मुद्दा नहीं होता, जिस पर संवाद न हो सके और जिसे सुलझाया न जा सके।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Aug 2026 12:25 PM IST












