'घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो', कश्मीरा ने फैंस को दी नसीहत
मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स' के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने अप्रत्यक्ष तरीके से गोविंदा के हालिया राजा लालबागचा दर्शन में को-स्टार के साथ जाने पर नाराजगी जाहिर की।
कश्मीरा शाह, जो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से पति-कमीडियन कृष्णा अभिषेक की मामी की तरफ से स्टैंड लेते हुए फैंस से अपील की कि ऐसे लोगों को पूजना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ घूमना पसंद करते हैं।
अभिनेता ने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक 'मिस्ट्री वुमन' को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागते हैं। बहुत ही घटिया है। हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। प्लीज ये पागलपन बंद करो।"
दरअसल, कश्मीरा शाह की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा का नाम उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ देखे जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।
इन्हीं अफवाहों के बीच, अभिनेता गोविंदा मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (रानी स्वर्णकार) के साथ गए थे।
यह दर्शन उन्होंने 22 सितंबर को किया था, जो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले दर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं।
हालांकि, अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी यह पोस्ट इसी ओर इशारा करती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Sept 2026 4:46 PM IST












