केरल राहुल गांधी को 'धोखेबाज' कहने पर सियासी घमासान, चंद्रशेखर का पलटवार-'माफी मांगो तो शब्द वापस लूंगा'

केरल  राहुल गांधी को धोखेबाज कहने पर सियासी घमासान, चंद्रशेखर का पलटवार-माफी मांगो तो शब्द वापस लूंगा
केरल में सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'धोखेबाज' करार दिया है। इस बयान पर केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन द्वारा निंदा किए जाने के बाद राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पलटवार किया है।

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (आईएएनएस)। केरल में सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'धोखेबाज' करार दिया है। इस बयान पर केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन द्वारा निंदा किए जाने के बाद राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पलटवार किया है।

राजीव चंद्रशेखर ने अपने पोस्ट की शुरुआत में केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर वी.डी. सतीशन को संबोधित करते हुए लिखा, "जैसा कि आप जानते हैं सीएम वी.डी. सतीशन, मैं आम तौर पर राजनीतिक विरोधियों पर निजी हमले नहीं करता। हालांकि राहुल गांधी के मामले में मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जैसा कि ज्यादातर भारतीय महसूस करते हैं।"

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की राजनीति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि 2014 में थके-हारे और नाराज वोटरों द्वारा सत्ता से बाहर किए जाने के बाद से राहुल की राजनीति सिर्फ झूठ, अपमान और बंटवारे की सोच पर टिकी है। उनकी राजनीति लगातार देश और देश की संस्थाओं को कमजोर करती है, पीएम मोदी के खिलाफ बदनामी और गाली-गलौज करती है और सरकार व भाजपा के बारे में झूठ व गलत जानकारी फैलाती है।

चंद्रशेखर ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां वे यूपीए दौर जैसे बड़े भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने लिखा, "राहुल और उनकी राजनीति को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार पर टिकी राजनीति और उन्हें खुद को एक धोखेबाज कहने में मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं है। खासकर उनके हालिया ड्रामे के बाद, जिसमें उन्होंने भारत के चुने हुए पीएम और चुनाव आयोग को 'देशद्रोही' कहा। इसी बात की निंदा होनी चाहिए।"

राजीव चंद्रशेखर ने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए कहा कि ईसीआई के कल के बहुत स्पष्ट बयान के बाद कोई भी समझदार व्यक्ति, जो कांग्रेस का न हो, यही नतीजा निकालेगा कि राहुल एक धोखेबाज हैं। उन्होंने लोगों से चुनाव आयोग का बयान पढ़ने की अपील भी की।

उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक करियर पर भी निशाना साधा और कहा, "राजनीति में सम्मान कमाना पड़ता है - देश के लिए सच्ची मेहनत और सेवा से। राहुल के खानदानी करियर में उन्होंने इनमें से कुछ भी नहीं किया है।"

अपने पोस्ट में चंद्रशेखर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बारे में वीडी सतीशन की राय निश्चित रूप से उनकी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय से मेल नहीं खाती। उन्होंने दो टूक कहा, "आप चाहे जितना भी गुस्सा करें या विरोध करें, फर्जी, डमी और अवैध वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया जाना चाहिए और हटाया जाएगा। हर बार। हमेशा।"

वीडी सतीशन की निंदा पर जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आम तौर पर वे ऐसी निंदा को नजरअंदाज कर देते लेकिन चूंकि सतीशन उनके राज्य के सीएम हैं, इसलिए उन्हें इसे गंभीरता से लेना पड़ रहा है।

पोस्ट के अंत में उन्होंने एक बड़ी शर्त रखी। राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, "अगर आप राहुल गांधी से हमारे पीएम मोदी को 'देशद्रोही' कहने के लिए माफी मंगवाते हैं और झूठ बोलने के लिए चुनाव आयोग से माफी मंगवाते हैं, तो मैं वादा करता हूं कि मैं राहुल गांधी को धोखेबाज कहना बंद कर दूंगा। हालांकि अगर आप मेरे ऊपर दिए गए ऑफर को नहीं मानते हैं और झूठ, पूरे न किए गए वादे, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को ही अपनी राजनीतिक रणनीति बनाए रखते हैं, तो हर बार धोखेबाज कहे जाने के लिए तैयार रहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story