खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया ईरान के दावे का खंडन

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया ईरान के दावे का खंडन
ईरान की सेना ने शनिवार को दावा क‍िया क‍ि शुक्रवार रात खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी गई। इसके बाद व‍िमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांक‍ि ईरानी सेना के इस दावे को अमेर‍िकी सेंट्रल कमांड ने खार‍िज करते हुए बताया क‍ि अमेरिका के क‍िसी भी व‍िमान के साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

तेहरान, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान की सेना ने शनिवार को दावा क‍िया क‍ि शुक्रवार रात खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी गई। इसके बाद व‍िमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांक‍ि ईरानी सेना के इस दावे को अमेर‍िकी सेंट्रल कमांड ने खार‍िज करते हुए बताया क‍ि अमेरिका के क‍िसी भी व‍िमान के साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरान की सेना ने शनिवार को दावा क‍िया क‍ि ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क के तहत काम कर रही प्रणालियों ने खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे एक घुसपैठिए विमान का पता लगाया था।

इसके बाद तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार रात खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी। घटना के बाद व‍िमान की आपात लैंड‍िंग कराई गई। सेना ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि विमान को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल उसके पास जाकर फटी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। ईरान का दावा है कि इसके बाद पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़ना पड़ा।

हालांकि, दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जारी एक बयान में ईरान के दावे को खारिज कर दिया। अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-16 विमान पर हमला नहीं किया।

सेंटकॉम के बयान में कहा गया, "मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी पूरी जानकारी हमारे पास है।"

इस तरह इस घटना को लेकर ईरान और अमेरिका के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। फिलहाल स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि खाड़ी क्षेत्र में वास्तव में क्या हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story