खान सर कोचिंग सेंटर विवाद वायरल वीडियो के बाद दो गार्ड हिरासत में, घटना की जांच तेज

खान सर कोचिंग सेंटर विवाद वायरल वीडियो के बाद दो गार्ड हिरासत में, घटना की जांच तेज
बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है।

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है कि दो जून की रात को खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी। उक्त के संदर्भ में कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। पुलिस को जांच के क्रम में एक वीडियो प्राप्त हुई, जिसमें दो लोग घटना के पश्चात हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कदमकुआं थाना द्वारा वीडियो का सत्यापन किया गया।

सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रयुक्त हथियारों को जब्त कर एफएसएल की जांच के लिए भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात को खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंटा-पत्थराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है।

इसके बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पहले चर्चित शिक्षक खान सर ने अपने कोचिंग सेंटर में गोली चलने की बात कही थी, हालांकि बाद में वे इससे पलट गए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story