संघ-भाजपा पर खड़गे के विवादित बयान का अबू आजमी ने किया समर्थन

संघ-भाजपा पर खड़गे के विवादित बयान का अबू आजमी ने किया समर्थन
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और संघ को लेकर दिए विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खड़गे बिल्कुल सही कह रहे हैं, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है।

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और संघ को लेकर दिए विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खड़गे बिल्कुल सही कह रहे हैं, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार को हटाना है, नहीं तो देश का संविधान खत्म हो जाएगा। सपा नेता ने दावा किया कि साल 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में जनता गलती को सुधारते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

उन्होंने सपा का शासन यूपी के लिए सबसे बेहतर बताया। सपा नेता के अनुसार, आजादी के बाद यूपी में किसी सरकार ने बेहतर काम किया है तो वह सपा की सरकार के कार्यकाल में हुआ। अखिलेश यादव की सपा सरकार में पांच साल लगातार जनता के हित में कार्य किया गया। प्रदेश में काफी विकास हुआ। अखिलेश यादव की विकास को लेकर सोच बहुत मजबूत है।

आजमी ने कहा कि यूपी में पिछली बार सपा की सरकार नहीं बन पाई थी, जिससे लोगों को निराशा हुई थी, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

आजमी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र मानखुर्द शिवाजी नगर के कई छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी के कलिना कैंपस में पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को रोजाना आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि तय समय पर बसों की संख्या बहुत कम है। इसी समस्या को देखते हुए मैंने बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव को पत्र लिखकर 90 फीट रोड बस स्टॉप से कलिना के लिए नई बस सेवा शुरू करने और पीक टाइम में अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। छात्रों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेरी मांग है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाए, ताकि उनका सफर आसान हो और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story