भाजपा का लक्ष्य भारत को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना हेमंत खंडेलवाल

भाजपा का लक्ष्य भारत को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना हेमंत खंडेलवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है। भाजपा के लिए लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है।

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है। भाजपा के लिए लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने मंगलवार को रायसेन एवं विदिशा जिले में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग, जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक को संबोधित किया।

हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नहीं एक ऐसी विचारधारा और मिशन है, जो देश के हर नागरिक की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करता है। भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग के उत्थान के लिए काम करना है, ताकि हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकें। हमारी विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही हमारी ताकत है, और यही हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होते हैं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी की स्थायी, स्पष्ट और सशक्त विचारधारा ही वह ताकत है जो हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती है। यह विचारधारा हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में सच्चे ढंग से काम करने की प्रेरणा देती है। यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है, चाहे चुनाव परिणाम कुछ भी हों।

उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तिगत क्षमताओं का विकास होता है, बल्कि यह संगठन को भी एकजुट करता है। जब हम एक साथ मिलकर अपने विचारों और सिद्धांतों पर प्रशिक्षण लेते हैं, तो हम अपनी कार्यप्रणाली में और दक्षता हासिल करते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ के गठन से लेकर आज तक हमारी पार्टी की विचारधारा में कभी कोई परिवर्तन नहीं आया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 के वादे को भाजपा ने पूरा किया है। प्रशिक्षण वर्ग हमारी पार्टी की कार्य पद्धति का हिस्सा है। हमारी कार्य पद्धति में तकनीकों का उपयोग बढ़ गया है, लेकिन विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story