खड़गे की टिप्पणी पर संबित पात्रा का हमला, बोले- यह उनकी नहीं राहुल गांधी की भाषा

खड़गे की टिप्पणी पर संबित पात्रा का हमला, बोले- यह उनकी नहीं राहुल गांधी की भाषा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तो उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, 'मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं।' इससे पहले, खड़गे अपने भाषण में कह रहे थे कि वे प्रधानमंत्री मोदी को हटा देंगे, उनकी सरकार को सत्ता में आने से रोकेंगे और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तो उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, 'मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं।' इससे पहले, खड़गे अपने भाषण में कह रहे थे कि वे प्रधानमंत्री मोदी को हटा देंगे, उनकी सरकार को सत्ता में आने से रोकेंगे और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

संबित पात्रा का दावा है कि खड़गे की बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े हुए और एक कार्यकर्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे नॉन-फंक्शनिंग अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा छुट्टियों पर रहते हैं, ऐसे में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत पाएग। मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं लेकिन इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के लिए विवादित टिप्पणी की।

संबित पात्रा ने कहा कि इसमें दो बातें हैं। पहला विषय है कि खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मन में राहुल गांधी को लेकर अस्पष्टता है, वो जानते हैं कि राहुल गांधी से न हो पाएगा। राहुल वेकेशन मोड में रहते हैं और राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से कांग्रेस का पतन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरा विषय है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस उम्र में यह भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि ये भाषा मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा नहीं है। ये राहुल गांधी की भाषा है। ये परिपाटी राहुल गांधी ने शुरू की है। ये खड़गे की नहीं, ये राहुल गांधी की भाषा है। यह कुंठा की भाषा है, क्योंकि उनको पता है कि वो राहुल गांधी को लॉन्च करके थक गए हैं, न राहुल गांधी ही कांग्रेस उबार पाए हैं और न ही रिजीम चेंज हो पाया है। आज ये कुंठा दिख रही है। एक नवंबर को व्यापारियों के व्यापार को चोट पहुंचाने की कोशिश करने वाले कुंठा में डूबे हैं। ये बहुत ही निंदनीय है। आज कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को पता है कि असलियत क्या है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story