किम जोंग उन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शी चिनफिंग की उपस्थिति
बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। जनवादी कोरियाई लोकतांत्रिक गणराज्य (डीपीआरके) के राज्य मामलों के आयोग के अध्यक्ष किम जोंग उन ने प्योंगयांग के किम इल सुंग स्क्वायर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया।
किम इल सुंग स्क्वायर के केंद्र में चीन और डीपीआरके के दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के विशाल चित्र लगे हुए थे, जिनके दोनों ओर चीनी और कोरियाई भाषाओं में 'डीपीआरके-चीन मित्रता सदा अमर रहे' और 'अटूट डीपीआरके-चीन मित्रता एकजुटता अमर रहे' के नारे स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। दोनों देशों के झंडे हवा में लहरा रहे थे और स्वागत के लिए एकत्रित लोग उत्साहित व प्रतीक्षारत थे।
जब शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन वहां पहुंचे, तो घुड़सवार सेना ने कतार बनाकर उनका स्वागत किया और सैन्य बैंड ने स्वागत धुन बजाई। किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू ने स्क्वायर पर उनका स्वागत किया। दोनों देशों के शीर्ष नेता संयुक्त रूप से सलामी मंच पर चढ़े, सैन्य बैंड ने चीन और डीपीआरके के राष्ट्रगान बजाए और 21 तोपों की सलामी दी गई।
शी चिनफिंग ने किम जोंग उन के साथ डीपीआरके सेना दल का निरीक्षण किया, जबकि सैनिकों ने कोरियाई भाषा में 'कामरेड शी चिनफिंग का स्वास्थ्य ठीक रहे' के नारे लगाए। इसके बाद, शी चिनफिंग ने किम जोंग उन के साथ मिलकर परेड देखी।
प्योंगयांग के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों और बच्चों ने त्योहारी परिधान पहने, झंडे, फूल और गुब्बारे हाथ में लिए, चीन- डीपीआरके मित्रता के नारे लगाते हुए चीनी मेहमानों का स्वागत किया। शी चिनफिंग और किम जोंग उन लाल कालीन पर चलते हुए, स्वागत कर रहे लोगों और बच्चों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने स्वतः सड़क किनारे खड़े होकर शी चिनफिंग का स्वागत किया।
कार्यक्रम में चेई छी और वांग यी आदि ने भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Jun 2026 10:49 PM IST












