किसानों को खाद नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, भाजपा ने हर वर्ग को दिया धोखा अखिलेश यादव

किसानों को खाद नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, भाजपा ने हर वर्ग को दिया धोखा  अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों और नौजवानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को डीएपी और यूरिया जैसी जरूरी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, वहीं पढ़े-लिखे युवाओं के सामने नौकरी और रोजगार का संकट खड़ा है। निवेश के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीन पर न कंपनियां लगीं और न ही कारखाने स्थापित हुए।

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों और नौजवानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को डीएपी और यूरिया जैसी जरूरी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, वहीं पढ़े-लिखे युवाओं के सामने नौकरी और रोजगार का संकट खड़ा है। निवेश के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीन पर न कंपनियां लगीं और न ही कारखाने स्थापित हुए।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को आगे बढ़ाए बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। भाजपा ने किसानों और युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। समाजवादी पार्टी किसानों और नौजवानों को साथ लेकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय फर्जी कहानियां गढ़ने में जुटी है। गन्ना, आलू और धान उत्पादक किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

सरकार में बिचौलियों का दबदबा है और वे मुनाफाखोरी कर रहे हैं। इससे किसान और खेती दोनों संकट में हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के सामने नौकरी, रोजगार और जीवनयापन का गंभीर संकट है। बड़ी संख्या में शिक्षित नौजवान बेरोजगार हैं और उन्हें अपनी योग्यता के अनुरूप काम नहीं मिल रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेश को लेकर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन ये दावे जमीन पर दिखाई नहीं देते। न कंपनियां स्थापित हुईं और न ही कारखाने लगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ, लूट और बेईमानी इस सरकार की पहचान बन गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है और बजट की लूट हो रही है। भाजपा सरकार ने संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।

उन्होंने भाजपा को शिक्षा और परीक्षा विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार और विकास जैसे मुद्दे नहीं हैं। पार्टी नफरत की राजनीति करती है और बेईमानी तथा धांधली के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करती है। हालांकि, जनता अब भाजपा की चाल और चालबाजी को समझ चुकी है।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गरीबों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश में सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

आईएएनएस

विकेटी/एमएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story