कोहली-रोहित की तरह संजू सैमसन भी रिप्लेस नहीं हो सकते रियान पराग

कोहली-रोहित की तरह संजू सैमसन भी रिप्लेस नहीं हो सकते रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग का मानना है कि संजू सैमसन को भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह ही रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने संजू के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड करते हुए टीम से जोड़ा है।

जयपुर, 19 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग का मानना है कि संजू सैमसन को भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह ही रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने संजू के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड करते हुए टीम से जोड़ा है।

रियान पराग ने कहा, "हम सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों को खोजने की कोशिश कर सकते हैं जिनके पास संजू सैमसन जैसी ही स्किल्स हों और जो बैटिंग ऑर्डर में उनके जाने से बनी जगह को भर सकें। ठीक वैसे ही जैसे आप किसी भी इलेवन में विराट कोहली या रोहित शर्मा की जगह नहीं ले सकते, सैमसन की जगह भी कोई नहीं ले सकता।"

रियान ने कहा कि आगामी सीजन में टीम की कोशिश करीबी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी की होगी। उन्होंने कहा, "लेकिन क्या हम कुछ नया प्लान करेंगे? इसी पर हम तैयारी के दौरान चर्चा करते रहे हैं। अगर आप पिछले सीजन को देखें, तो हमने 5 से 6 करीबी मैच हारे थे—असल में, कुछ मैच तो आखिरी गेंद पर हारे थे। इस सीजन में अगर वे कुछ मैच हमारे पक्ष में चले जाते हैं, तो फिर हमसे हमारी समस्याओं के बारे में कोई नहीं पूछेगा। 40 ओवर के किसी भी मैच में कुछ ऐसे पल जरूर आते हैं जब आपको सही फैसले लेने होते हैं और मेरा ध्यान इसी बात पर रहेगा—जैसे कौन कहां बैटिंग करेगा, टॉस के समय क्या करना है और अगर हम ऐसा अच्छे से कर पाए, तो यह साल हमारे लिए काफी बढ़िया रहेगा।"

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया है। संजू ने राजस्थान टीम को छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद टीम ने यह फैसला लिया था। आईपीएल 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मैच में राजस्थान को हार झेलनी पड़ी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story