कोलकाता पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, महिलाएं बोलीं- भाजपा सरकार में मिलेगी सुरक्षा, होंगे बदलाव

कोलकाता पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, महिलाएं बोलीं- भाजपा सरकार में मिलेगी सुरक्षा, होंगे बदलाव
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कोलकाता में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कोलकाता में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

कोलकाता की सड़क पर कुछ लोगों के हाथों में पीएम मोदी का कटआउट था तो कोई फूलों की माला लेकर उनका स्वागत करने पहुंचा था। इस उत्साह में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल थीं। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं और कानून की पढ़ाई कर रही छात्राएं भी इस रोड शो में शामिल हुईं।

उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव की जरूरत है और भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

परिवार संग पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए पहुंची बेबी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी यहां रोड शो के लिए आए हैं, इसलिए हम उनका स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी की हर बात अच्छी लगती है। उनके नेतृत्व में पूरा भारत बदल रहा है, अब बंगाल की बारी है।

एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वे बहुत अच्छा काम करते हैं।

एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार बनेगी, हम भाजपा को वोट देंगे। बंगाल में बदलाव चाहिए।

संजय मिश्रा ने बताया कि हम पीएम मोदी को देखने आए हैं। यहां परिवर्तन होना चाहिए और भाजपा की सरकार बननी चाहिए। एक अन्य महिला ने भावुक होते हुए कहा कि वे हमारे प्रधानमंत्री हैं, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। बंगाल में भाजपा की सरकार चाहिए।

एक शख्स ने कहा कि पीएम मोदी के पास विकास का विजन है। हम उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने कहा कि हम पीएम मोदी के फैन हैं। वे लोगों के लिए बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने तीन तलाक खत्म किया। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास होगा।

कुछ अन्य छात्रों ने कहा कि हम पहली बार उन्हें देखने आए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की वजह से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आरजी कर मामले से साफ पता चलता है कि हम सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद हमें सुरक्षा जरूर मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story