कुख्यात टिल्लू उर्फ ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अलीपुर थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू उर्फ ताजपुरिया के साथी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। विवादित प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा करने की कोशिश के दौरान 12 राउंड फायरिंग की गई थी।
पुलिस ने एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस, काले रंग की स्कॉर्पियो कार और अवैध हथियार, कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने कुख्यात टिल्लू उर्फ ताजपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य आरोपी संदीप उर्फ डागू और दीपक को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों को रोका तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पीछा करके पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।
वहीं, दरियागंज पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26-27 जून की दरमियानी रात दो संदिग्ध लोगों को अलग-अलग स्कूटर चलाते हुए देखा था।
जांच के लिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे घबरा गए और स्कूटर छोड़कर भागने की कोशिश की। कुछ दूरी पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शादमान और मो. कैफ को पकड़ा और आगे की कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की ओर से 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 18 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 15 सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम में 7.22 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगों ने पीड़िता को लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बनाए रखा और आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
तकनीकी सुरागों के आधार पर, पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना और हावड़ा में छापेमारी की और समीरन रॉय, प्रिंस शॉ और समर चटर्जी को गिरफ्तार किया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 July 2026 1:51 PM IST












