कुल्टी की जनता बोली, पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू होना चाहिए
कुल्टी, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कुल्टी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कुल्टी की जन सभा में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बना दो। हम यहां यूसीसी लाएंगे। उसके बाद बंगाल में कोई भी चार शादी नहीं कर पाएगा। आपको मालूम है कि चार शादी कौन कर रहा है। भाजपा चार शादियों पर प्रतिबंध लगा देगी।
अमित शाह की रैली के बाद कुल्टी की जनता ने भी कहा कि बंगाल में यूसीसी लागू होना चाहिए।
कुल्टी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि यहां बदलाव की लहर है। लोग टीएमसी से पूरी तरह निराश हो चुके हैं। 15 साल के शासन में ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल को कब्रिस्तान बना दिया है। बेरोजगारी बढ़ रही है, और 6,642 फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। बंगाल एक समय भारत का ‘जनरेटर’ कहा जाता था, लेकिन आज हालात बदतर हैं। भाजपा की सरकार में कुल्टी फिर से अपने शिखर पर पहुंचेगा।
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नाटक की माहिर स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और एक्टर है तो वह ममता बनर्जी हैं। वह खुद नाटक लिखती हैं, खुद अभिनय करती हैं। बंगाल में उनके जैसा दूसरा नाटककार नहीं है। बाहरी लोग बांग्लादेशी हैं तो उन्हें घर में बिठाया जाता है, लेकिन भारत के अपने लोग उन्हें बाहरी लगते हैं। यह उनका दोहरा मापदंड है।
यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। यूसीसी बंगाल की मांग है।
स्थानीय निवासी विकास कुमार साहू ने कहा कि अमित शाह यहां आए थे। उनकी बातों से भरोसा हुआ है कि भाजपा की सरकार में विकास होगा। बंगाल में यूसीसी लागू होना चाहिए।
सुमित्रा देवी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बननी चाहिए ताकि विकास सुनिश्चित हो। वर्तमान सरकार में घोटाले हुए और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 April 2026 6:17 PM IST












