एलडीएफ सरकार से थक चुकी केरल की जनता, चाहती है बदलाव शशि थरूर

एलडीएफ सरकार से थक चुकी केरल की जनता, चाहती है बदलाव  शशि थरूर
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को मलप्पुरम में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि राज्य की जनता अब एलडीएफ सरकार से थक चुकी है और बदलाव चाहती है।

मलप्पुरम, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को मलप्पुरम में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि राज्य की जनता अब एलडीएफ सरकार से थक चुकी है और बदलाव चाहती है।

शशि थरूर ने कहा, "जमीनी स्तर पर जो मुद्दे हैं, वे साफ बताते हैं कि लोग एलडीएफ सरकार से ऊब चुके हैं। वे बदलाव देखना चाहते हैं और हम उसी बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जनता का मूड स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसका गठबंधन यूडीएफ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा है और चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

गैस सिलेंडर को लेकर पूछे गए सवाल पर थरूर ने कहा, "मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। लेकिन आप जनता से पूछिए कि उन्हें गैस या गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा है या नहीं। जो भी लोगों के लिए सुविधाजनक होगा, वही हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि यह किसी अन्य पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते।

बता दें कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने उपनेता बनाया है।

गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story