लोगों से हैंडलूम अपनाने की बात करने वाले पहले खुद पहनें हैंडलूम के कपड़े राजद

लोगों से हैंडलूम अपनाने की बात करने वाले पहले खुद पहनें हैंडलूम के कपड़े  राजद
नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए वीडियो पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दूसरों को हैंडलूम वाली चीजों को अपनाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो खुद दिन भर में जो दस सूट बदलते हैं, वह कौन से हैंडलूम का है।

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए वीडियो पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दूसरों को हैंडलूम वाली चीजों को अपनाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो खुद दिन भर में जो दस सूट बदलते हैं, वह कौन से हैंडलूम का है।

उन्होंने कहा, "आप प्रधानमंत्री हैं, तो पहले आपको हैंडलूम का कपड़ा पहनकर रहना चाहिए, तब आपका अनुसरण जनता करेगी। आप दस सूट रोज बदलते हैं, जब आप खुद करेंगे, तभी जनता उसका अनुसरण करेगी।"

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राजद ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा, "हमारे नेता के दिमाग में है कि हम अच्छा संगठन बनाएं। उसमें जो कुछ इधर-उधर के लोग हैं उसको हटाकर अच्छे लोग को समाहित करें। बहुत जल्द नए सिरे से कार्यकर्ताओं से राय करके नया संगठन बनाया जाएगा।"

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री से पहले भी मैंने आग्रह किया था कि कानून व्यवस्था ठीक रहेगी तो सब ठीक रहेगा। आज विधायक हो, आम जनता हो, किसान हो, मजदूर हो, कर्मचारी हो, अधिकारी हो, छात्र हो, हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन देख रहे हैं कि किसी की हत्या हो जा रही है, किसी पदाधिकारी की हत्या हो रही है, किसी पत्रकार की हत्या हो जा रही है। निश्चित रूप से इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।"

भाई वीरेंद्र ने पुलिस पर भी सवाल उठाए। "अधिकांश पुलिसकर्मी शराब बेचने और बिकवाने में लगे हुए हैं। कोई बालू माफियाओं से मिला हुआ है, कोई शराब माफियाओं से मिला हुआ है। इसलिए नकेल कसने की जरूरत है। बिहार को कानून का राज बनाना है तो नकेल कसना पड़ेगा।"

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "जहां कहीं भी जेन-जी और छात्र के लोग हैं, अपनी मांगों और अपने जीवन के बारे में सोच रहे हैं, हम उनके साथ हैं। जो भी राज्य हो और कहीं भी प्रदर्शन हो रहे हों, हम उनके आंदोलन के साथ हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2026 5:11 PM IST

Tags

Next Story