जबलपुर न्यूज: रेल ट्रैक में फंसा पिकअप वाहन, ट्रेनों को रोका,

रेल ट्रैक में फंसा पिकअप वाहन, ट्रेनों को रोका,
कई गाड़ियां हुईं लेट

डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल से देवरी स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पार कर रहा एक पिकअप वाहन फंस गया । वाहन के फंसने के बाद कई ट्रेनों को रोक दिया गया। जबलपुर स्टेशन यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। पहले से ही लेट चल रहीं जनता और शक्तिपुंज एक्सप्रेस 3 घंटे की ज्यादा देरी से आईं। वहीं मालगाड़ियों को भी रोक दिया गया था। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को निकलवाया इसके बाद यातायात क्लियर हो सका और ट्रेनें रवाना हुईं।


Created On :   7 Aug 2026 5:27 PM IST

Tags

Next Story