Jabalpur News: सालों पुरानी पॉलिसी फिर भी बीमित को नहीं मिल सका कैशलेस का लाभ

सालों पुरानी पॉलिसी फिर भी बीमित को नहीं मिल सका कैशलेस का लाभ
पीड़ित ने कहा- निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कर रही गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को लाभ नहीं मिल रहा है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की क्वेरी निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत पॉलिसी धारकों के द्वारा बीमा लोकपाल के साथ कंज्यूमर कोर्ट में भी की जा रही है। पूना निवासी अरविंद कुमार ने शिकायत की है कि उन्होंने निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया हुआ है। वे पॉलिसी का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं।

बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया था, पर बीमा अधिकारियों ने अनेक जानकारियां मांगीं और उसके बाद इसे बिना कारण बताए रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में अस्पताल से मिले बिल व रिपोर्ट सबमिट किए गए, तो वहां से क्लेम क्रमांक 3481032 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया गया था।

बीमित सदस्य के द्वारा लगातार संपर्क किया गया, तो उन्हें वहां से जल्द भुगतान का दावा किया गया पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   6 Aug 2026 4:34 PM IST

Tags

Next Story