जबलपुर न्यूज: विभिन्न मांगों को लेकर जबलपुर में मेट्रो बस के चालकों और कंडक्टरों ने गुरुवार की सुबह हड़ताल शुरू की

ड्राइवर कंडक्टरों का कहना था कि उनका नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा


डिजिटल डेस्क जबलपुर |विभिन्न मांगों को लेकर जबलपुर में मेट्रो बस के चालकों और कंडक्टरों ने गुरुवार की सुबह हड़ताल शुरू कर दी ड्राइवर कंडक्टरों का कहना था कि उनका नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है और पीएफ भी नहीं काटा जा रहा इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए उनके पास हड़ताल करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था वही जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंधक सचिन विश्वकर्मा का कहना है कि ड्राइवर कंडक्टरों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारी को संज्ञान में ला दिया गया है उनके निर्णय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी फिलहाल शहर में कई रूट पर बसों का संचालन बंद होने से आम नागरिकों को भारी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।


Created On :   6 Aug 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story