लखनऊ में जलभराव को लेकर नगर निगम अलर्ट, लो-लाइन इलाकों में भी लगाए गए पंप मेयर सुषमा

लखनऊ में जलभराव को लेकर नगर निगम अलर्ट, लो-लाइन इलाकों में भी लगाए गए पंप  मेयर सुषमा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 24 सितंबर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर में जलभराव की समस्या और नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जानकारी दी।

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 24 सितंबर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर में जलभराव की समस्या और नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जानकारी दी।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 24 तारीख से लगातार हो रही वर्षा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नगर निगम द्वारा जहां-जहां जलभराव की समस्या थी, वहां सभी जगह पंप लगाए गए हैं। इस बार पहले के मुकाबले शिकायतें कम आई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लो-लाइन इलाके हैं जहां पानी भर जाता है लेकिन वहां भी नगर निगम ने पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की है।

मेयर ने बताया कि जलभराव की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोगों की शिकायतें लगातार आ रही हैं और उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुषमा खर्कवाल ने कहा कि भारी बारिश के कारण कल शहर में एक सौ साल पुराना विशाल पेड़ गिर गया था, जिसे नगर निगम की टीम ने तुरंत हटाया। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के पोल गिरने की भी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें ठीक करने का काम किया गया है। नगर निगम की टीमें रात भर सक्रिय रहकर काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि कल वह खुद इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में मौजूद रहीं और पार्षद कल्पना वर्मा के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

मेयर ने कहा कि बारिश अभी भी जारी है। इसके बावजूद कोशिश की जा रही है कि जनता को ज्यादा परेशानी न हो और दो से तीन घंटे के अंदर जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और हर शिकायत पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:29 PM IST

Tags

Next Story