मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, तैयारी पूरी

मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, तैयारी पूरी
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होने वाला है। यहां लगभग सवा दो लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं।

दतिया, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होने वाला है। यहां लगभग सवा दो लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं।

दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में बुधवार को प्रातः पांच बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज से 291 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया।

सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी मतदान दल रवाना होकर अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता, जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दतिया में 291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण मतदान केंद्र एवं 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

दरअसल, दतिया से विधायक रहे राजेंद्र भारती को अयोग्य करार दिए जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 July 2026 7:38 PM IST

Tags

Next Story