देवास कबाड़ में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

देवास कबाड़ में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
एमपी के देवास में इंदौर-भोपाल रोड, रसूलपुर बाईपास पर कबाड़ में भीषण आग लग गई है। बीते छह घंटे से आग बुझाने को कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि सुबह साढ़े चार बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी। फायर ब्रिगेड के 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

देवास, 16 मार्च (आईएएनएस)। एमपी के देवास में इंदौर-भोपाल रोड, रसूलपुर बाईपास पर कबाड़ में भीषण आग लग गई है। बीते छह घंटे से आग बुझाने को कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि सुबह साढ़े चार बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी। फायर ब्रिगेड के 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

अनुभव चंदेल ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। कचरे में कांच के बारीक टुकड़े, फॉम, गद्दे हैं। यह कबाड़ इलाका है। उन्होंने बताया कोई इसके बारे में कुछ बता नहीं रहा है। अगर इसके अंदर केमिकल होगा तो स्वत: आग लग सकती है। फिलहाल यहां जितने भी पदार्थ हैं, सब सूखे हैं। इसको देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि अपने आप आग लगी है। उन्होंने बताया कि पांच से छह गाड़ियां और लगेंगी तब जाकर आग पर काबू पाया जा सकेगा।

हाल में देश के कई राज्यों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोमवार को पुणे में भी आग लगने की घटना सामने आई। मामुर्डी स्थित एक बंद किराना गोदाम में सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग सहम गए।

एक दिन पहले रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि कि जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में 11 मार्च को रात करीब 12 बजे आग लगने की घटना सामने आई थी। आग इतनी भीषण थी कि रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था। इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story