ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा  पुलिस मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
गौतमबुद्धनगर में थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 16 मार्च (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 की रात को की गई। थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता स्थित ग्राम घरबरा के पास मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी शुरू की।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ डीके (32 वर्ष) पुत्र कवर सिंह निवासी ग्राम कमबक्शपुर, थाना नॉलेज पार्क, जिला गौतमबुद्धनगर और अर्जुन (28 वर्ष) पुत्र संजय निवासी डी-239 पटपड़गंज वाल्मीकि कॉलोनी, थाना पांडव नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं, जो पुलिस पार्टी पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए थे।

वहीं अर्जुन के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र उर्फ डीके का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में थाना ईकोटेक प्रथम में पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में थाना बीटा-2 में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अर्जुन के खिलाफ भी पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 12:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story