मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खेद जताने पर मामला बंद

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खेद जताने पर मामला बंद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर की गई टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिल गई है।

जबलपुर, 25 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर की गई टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिल गई है।

राहुल गांधी के खेद जताने और कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा इसे स्वीकार करने पर मामला बंद कर दिया गया है। दरअसल, राहुल गांधी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान पनामा पेपर मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था, जिस पर कार्तिकेय ने भोपाल स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था, जिस पर समन जारी किया गया था। बाद में राहुल गांधी के अधिवक्ता उच्च न्यायालय पहुंचे।

राहुल गांधी की ओर से समन रद्द करने की याचिका में मांग की गई थी। इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई हुई; राहुल गांधी की ओर से अपने बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया गया था और कहा गया कि गलती से उनके द्वारा शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय का नाम लिया गया है।

राहुल गांधी द्वारा लिखित में खेद व्यक्त किए जाने वाले आवेदन पर कार्तिकेय चौहान से जवाब तलब किया गया, जिसमें कार्तिकेय चौहान की ओर से अधिवक्ता ने केस को आगे न बढ़ाने की न्यायालय से प्रार्थना की। दोनों पक्षों के वकीलों के बयानों के आधार पर न्यायाधीश प्रमोद अग्रवाल ने मामले को ही बंद कर दिया। इस मामले में राहुल गांधी की ओर से विवेक कृष्ण तंखा, अजय गुप्ता, राजीव मिश्रा और ऐश्वर्या साहू; जबकि कार्तिकेय चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर उपस्थित हुए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2026 8:54 PM IST

Tags

Next Story