निशाना: सांसद वाघमारे ने कहा - संजय राऊत माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें, हाल के दिनों में की गई टिप्पणियों पर नाराजगी

सांसद वाघमारे ने कहा - संजय राऊत माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें, हाल के दिनों में की गई टिप्पणियों पर नाराजगी
  • वाघमारे ने शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत पर साधा निशाना
  • सांसद वाघमारे ने कहा कि संजय राऊत को जो इंसाफ मिला, वह दीना पाटिल को क्यों नहीं मिल रहा है

New Delhi News. शिवसेना (शिंदे) की राज्य सभा सदस्य ज्योति वाघमारे ने शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत की हाल के दिनों में की गई टिप्पणियों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस बाबत महिला आयोग से शिकायत करेंगी। वाघमारे ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से राऊत जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में महिला आयोग से शिकायत कर राऊत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। वाघमारे ने कहा, झगड़े दो पुरूषों के बीच होते हैं, जिसमें महिलाओं का ज़िक्र गलत तरीके से किया जाता है। ऐसा करने का किसी कोई हक नहीं है।

सांसद वाघमारे ने कहा कि संजय राऊत को जो इंसाफ मिला, वह दीना पाटिल को क्यों नहीं मिल रहा है, राउत घटिया भाषा बोलते हैं। 'भ' और 'च' से शुरू होने वाली हर बात का क्या मतलब है? क्या राज्य के लिए सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से 'आई' शब्द हटाना ठीक है? अगर हम गूगल पर राउत के कहे शब्दों के बारे में सर्च करें, तो पता चलता है कि वे महिलाओं के लिए गाली हैं।

सांसद संजय दीना पाटिल द्वारा इस्तेमाल की गई गाली के बारे में पूछे जाने पर वाघमारे ने कहा कि उनको पत्रकारों को दुख पहुंचाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने जिस तरह से पत्रकारों से बात की है, वह गलत है। वाघमारे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वह न तो अपना घर संभाल पा रहे हैं और न ही पार्टी।

Created On :   25 Jun 2026 10:06 PM IST

Tags

Next Story