मध्य प्रदेश में भाजपा की नाकाम सरकार कुणाल चौधरी
भोपाल 18 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने राज्य सरकार को नाकाम सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं और वर्तमान में मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की समस्या चल रही है। इसी समीक्षा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा है कि सीएम हाउस में परफॉर्मेंस टेस्ट नहीं, भाजपा सरकार की नाकामी का पोस्टमार्टम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई साल बाद सरकार को अपने मंत्रियों की मैदानी मौजूदगी और कामकाज पर भरोसा नहीं बचा। अगर जनता को राहत मिली होती, किसान खुश होते, युवाओं को रोजगार मिला होता, कानून व्यवस्था मजबूत होती तो बंद कमरों में रिपोर्ट कार्ड मांगने की नौबत क्यों आती?
पिछले दिनों के कुछ घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कुणाल चौधरी ने कहा, छिंदवाड़ा में नकली कफ सिरप से मौतें, इंदौर में गंदा पानी पीकर लोगों की जान जाना, एमवाय हॉस्पिटल में बच्चों की मौतें, जबलपुर क्रूज हादसा, हर घटना सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता की गवाही दे रही है लेकिन सरकार को चिंता जनता की नहीं, सिर्फ इमेज मैनेजमेंट और फोटोशूट की है।
उन्होंने कहा कि मोहन यादव से जनता परफॉर्मेंस टेस्ट नहीं, परिणाम मांग रही है। दरअसल राज्य में मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा का दौर चल रहा है। इस समीक्षा बैठक में सत्ता और संगठन के प्रमुख लोग शामिल हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 May 2026 4:14 PM IST












