आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी, खास अंदाज में दामाद पर जताया गर्व

आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी, खास अंदाज में दामाद पर जताया गर्व
'आईपीएल- 2026' में केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने आईपीएल में आठवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन पूरे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। 'आईपीएल- 2026' में केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने आईपीएल में आठवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन पूरे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

फैंस के साथ-साथ परिवार भी राहुल की इस उपलब्धि पर काफी खुश है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद की इस कामयाबी पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की।

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में राहुल की तस्वीर के साथ उनकी उपलब्धि की जानकारी दी गई थी कि उन्होंने आईपीएल में आठवीं बार 500 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं। पोस्टर में राहुल बैटिंग फॉर्म में नजर आ रहे है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने ऊपर की तरफ 'नजर' से बचाने वाली इमोजी भी लगाई। सुनील शेट्टी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस को भी अभिनेता का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल और सुनील शेट्टी के बीच हमेशा अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है और कई मौकों पर वह खुले तौर पर राहुल की तारीफ करते भी नजर आ चुके हैं।

अगर राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। राहुल की बल्लेबाजी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में मजबूत पकड़ बनाई और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अर्धशतक के साथ राहुल ने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने अब तक राजस्थान के खिलाफ 9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था।

राहुल आईपीएल में लगातार रन बनाने वाले सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2018 से 2022 तक लगातार पांच सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story