मध्य प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार पर लगाए आरोप
भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा मे नारी शक्ति वंदन को लेकर बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर तकरार हुई। कांग्रेस ने भाजपा की ओर से ले गए प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए सदन से वाक आउट किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। इस सत्र में सरकार की ओर से परिसीमन के बाद महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का शासकीय संकल्प लाया गया, जिस पर चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा के शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा के विधायकों में तीखी नोंक झोंक भी हुई। कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अशासकीय संकल्प लाया गया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
इस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया और वे सदन से वाकआउट कर गए। कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान की स्थिति में ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि अशासकीय संकल्प को सरकार द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावा है।
सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस आज विधानसभा में प्रस्ताव लाकर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखेगी।
इसी फैसले के मध्य नजर कांग्रेस ने अशासकीय संकल्प लाया। इस बैठक में उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सोहन बाल्मीकि सहित सभी सम्मानित विधायकगण उपस्थित थे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 April 2026 4:48 PM IST












