महाराष्ट्र औरंगाबाद में व्यापारी से की 47 हजार की ठगी में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र औरंगाबाद में व्यापारी से की 47 हजार की ठगी में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था।

औरंगाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 10, छत्तर दरवाजा निवासी व्यवसायी राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उनसे 47 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद 1 लाख 20 हजार रुपए की और मांग कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दाउदनगर के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधरपुर बाड़गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद व्यवसायी द्वारा पुलिस को एक सूटकेस सौंपा गया, जिसमें से कई फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री में आईपीएस के नाम से चार फर्जी आई कार्ड, खाकी रंग की पुलिस टोपी जिस पर बैज लगा हुआ है, सीआईए, एनआईए और पुलिस मुखबिर के नाम पर बने फर्जी पहचान पत्र, एक सफेद शर्ट जिस पर ‘एनआईए राजेश शुक्ला’ लिखा हुआ है, शामिल हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में शामिल संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस प्रकार की ठगी को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story