महाराष्ट्र मनोज जरांगे से जुड़े वायरल ऑडियो पर शिवसेना का पलटवार, कहा- 'शिंदे की छवि खराब करना बर्दाश्त नहीं'

महाराष्ट्र मनोज जरांगे से जुड़े वायरल ऑडियो पर शिवसेना का पलटवार, कहा- शिंदे की छवि खराब करना बर्दाश्त नहीं
शिवसेना पार्टी ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़ी 500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन और वायरल ऑडियो क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना पार्टी ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़ी 500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन और वायरल ऑडियो क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

एमएलसी मनीषा कायंदे ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। हमारे विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मामले की गहन जांच की मांग की है, जिसमें यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच भी शामिल है कि यह आवाज किसकी है। अगर कोई व्यक्ति आरोप लगा रहा है और एकनाथ शिंदे व श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि सच्चाई सामने लाने के लिए तुरंत जांच शुरू की जाएगी।"

कथित वीडियो के महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की कोशिश से लिंक की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, "अगर कोई एकनाथ शिंदे की छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है तो शिवसैनिक बिल्कुल भी इसे सहन नहीं करेगा।"

मालेगांव में इस्लाम पार्टी की ओर से यूसीसी के विरोध और सीईसी को हटाने की मांग पर शिवसेना एमएलसी ने कहा, "यह खुद एसआईआर का मतलब नहीं समझते हैं और न ही यूसीसी को समझते हैं। पूरी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ है। एसआईआर से किसी भी आम जन को समस्या नहीं है। दस्तावेज मांगना और अपनी पहचान देना, मुझे नहीं लगता कि इससे किसी भी आम नागरिक को परेशानी हो रही है।"

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन मतदाता सूची बिल्कुल त्रुटिपूर्ण होनी चाहिए। पिछले समय विपक्ष भी यही मांग कर रहा था। कांग्रेस के समय भी एसआईआर हुआ था। इसकी चर्चा अब ज्यादा हो रही है और सीईसी के नाम पर हंगामा कराने की कोशिश की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story