महाराष्ट्र नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गोवा भागने की फिराक में था
रायगढ़, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में गोरेगांव नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग मामले के मुख्य आरोपी को रायगढ़ के पोलादपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने मुंबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में 'एक्स्टसी' बांटी थी, जिसके सेवन से दो युवकों की मौत हो गई थी। आरोपी को गोवा की ओर भागते समय पकड़ा गया और आगे की जांच के लिए वनराई पुलिस को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार उल्हासनगर निवासी गिरफ्तार आरोपी आयुष विक्की, वह आरोपी है जिसने कॉन्सर्ट में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए कहा था; आयुष एक बड़ा ड्रग्स सप्लायर है।
वनराई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुंबई-गोवा हाईवे से भाग रहा है, जिसके बाद वनराई पुलिस ने रायगढ़ पुलिस को जानकारी देकर अलर्ट किया। जानकारी मिलने के बाद रायगड की पोलादपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने लोकल क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर नाकाबंदी की और रात करीब 10.30 बजे पोलादपुर में उसे पकड़ लिया।
रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी आयुष विक्की (24) को हिरासत में लेकर वनराई पुलिस को सौंप दिया। वह कथित तौर पर अपने दो दोस्तों के साथ कार में गोवा भाग रहा था। पुलिस ने कहा कि साहित्य ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में 'एक्स्टसी' नाम का ड्रग बांटा था। वनराई पुलिस स्टेशन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने शनिवार को नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए जग्गरपोरा में एक नियमित नाका (चेकपॉइंट) लगाया। चेकिंग के दौरान एक शख्स को पकड़ा गया, जिसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान होटरपोरा के रहने वाले ताहिर राशिद गनई के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर, उसके पास से चरस जैसा दिखने वाला बड़ी मात्रा में पदार्थ बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि इस मामले में चेकिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हेरोइन जब्त की गई।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 April 2026 8:17 PM IST












