ग्रेटर नोएडा मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवर उपकरण और वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का आरआरयू उपकरण, एक मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवर उपकरण और वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का आरआरयू उपकरण, एक मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यथार्थ गोलचक्कर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविन्द्र , राहुल और प्रवीन रूप में हुई है। तीनों आरोपी कासना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले इलाके में रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही मोबाइल टॉवर से आरआरयू उपकरण चोरी कर लेते थे। इसके अलावा, वाहन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद आरआरयू उपकरण को आरोपियों ने करीब 4-5 दिन पहले कासना क्षेत्र से चोरी किया था, जबकि मोटरसाइकिल को लगभग एक वर्ष पूर्व सूरजपुर इलाके से चुराया गया था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा देते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने पास अवैध चाकू रखते थे ताकि पकड़े जाने की स्थिति में खुद को बचा सकें। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में सूरजपुर थाने में पहले से ही मामला दर्ज है। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। रविन्द्र, राहुल और प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों और वारदातों का खुलासा किया जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 8:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story