महाराष्ट्रः प्रेमी से शादी करने के लिए दादी के गहने चुराकर पोती हुई फरार, पिंपरी-चिंचवड़ से दोनों गिरफ्तार

महाराष्ट्रः प्रेमी से शादी करने के लिए दादी के गहने चुराकर पोती हुई फरार, पिंपरी-चिंचवड़ से दोनों गिरफ्तार
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब आसेगांव पुलिस ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

वाशिम, 19 अक्टबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब आसेगांव पुलिस ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव निवासी नंदिनी रामेश्वर राठोड ने अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड से शादी करने के इरादे से अपनी दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुरा लिए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। चोरी की शिकायत मिलने के बाद आसेगांव पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ गहने अनसिंग के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की और पिंपरी-चिंचवड़ के म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों के पास से 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की अंगूठी और नकदी समेत कुल 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जा रही है।

इसी तरह जुलाई में नासिक में एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी की थी। रिश्तेदारों के घर पर हो रहे एक जन्मदिन के जश्न के दौरान लड़की ने वहां से गहने चुरा लिए। मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही युवा जोड़े को गिरफ्तार कर लिया था।

जानकी नासिक के पाटीदार भवन इलाके में रहती हैं। उनके घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था। जानकी नागपाल की 16 वर्षीय ननद भी अपनी दादी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जन्मदिन के जश्न के बाद जानकी की ननद और दादी रात भर वहीं रुक गईं। आधी रात को जब सब सो रहे थे, तो नाबालिग किशोरी ने लाखों रुपये के गहने और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। घर से निकलते समय, उसने वे गहने और नकदी अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 12:40 PM IST

Tags

Next Story