महाराष्ट्र विरार में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में शव मिलने से हड़कंप

महाराष्ट्र विरार में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में शव मिलने से हड़कंप
विरार में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। वारदात को वसई तहसील क्षेत्र के मांडवी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत विरार पूर्व के शिरवली इलाके में अंजाम दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला की उम्र 25 से 30 साल बताई गई है।

विरार, 23 मार्च (आईएएनएस)। विरार में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। वारदात को वसई तहसील क्षेत्र के मांडवी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत विरार पूर्व के शिरवली इलाके में अंजाम दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला की उम्र 25 से 30 साल बताई गई है।

महिला का धारदार हथियार से गला रेता गया और सिर पर गंभीर वार किया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 21 मार्च की दोपहर वज्रेश्वरी से शिरसाड जाने वाले मुख्य मार्ग से करीब 30 मीटर दूर स्थानीय किसान रमेश घरत के खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस मौके पर पहुंची।

मांडवी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रणजित आंधले ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभ में इस मामले को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

महिला सांवले रंग की बताई जा रही है। उसने गुलाबी रंग की लेगिंग और उस पर सफेद डिजाइन वाला पीले रंग का टॉप पहना हुआ था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रणजित आंधले ने बताया कि हत्या के पीछे के कारण और आरोपी का पता लगाने के लिए 4 अलग-अलग टीमें और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।

इससे पहले भी मांडवी पुलिस थाना क्षेत्र के वडघर इलाके में विवाहेतर संबंधों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को खदान में फेंक दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story