महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगी इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट

महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगी इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट
महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम की कप्तान नट साइवर-ब्रंट को फिट घोषित कर दिया गया है।

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम की कप्तान नट साइवर-ब्रंट को फिट घोषित कर दिया गया है।

साइवर-ब्रंट ने बुधवार को 'द ओवल' में मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन में अपनी वापसी कन्फर्म करते हुए कहा, "हमने सच में अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं शारीरिक रूप से जहां हूं, उससे बहुत खुश हूं। मेडिकल टीम खुश है। मैं पूरे गेम में हिस्सा ले पा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।"

साइवर-ब्रंट की वापसी से इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन को मजबूती मिली है। उनकी मौजूदगी से टीम को एक गेंदबाजी का विकल्प भी मिलता है, जिससे टीम में संतुलन आता है।

साउथैम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान साइवर-ब्रंट रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। उससे पहले ब्रंट अप्रैल के आखिर में घरेलू क्रिकेट खेलते समय इंजर्ड हो गई थीं और इस वजह से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाई थीं।

ब्रंट ने टूर्नामेंट से पहले दोनों वार्म-अप मैच खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 3, जबकि भारत के खिलाफ 57 रन बनाए थे। इसके बाद वर्ल्ड कप में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ क्रमशः 46 और 48 रन बनाए।

इंग्लैंड अपने सभी पांच ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। कप्तान नट साइवर-ब्रंट की वापसी से पहले से ही मजबूत टीम और भी बेहतर हो गई है।

इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर है, जिसे टूर्नामेंट की टॉप रन-स्कोरर डैनी वायट-हॉज लीड कर रही हैं। अनुभवी ओपनर ने पांच पारियों में 94 की औसत से 282 रन बनाए हैं। इसमें द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी शामिल हैं। उन्हें पहले ही तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 8:19 PM IST

Tags

Next Story