महिलाओं का समर्थन 33 प्रतिशत आरक्षण बिल से आधी आबादी की राजनीतिक ताकत बढ़ेगी

महिलाओं का समर्थन 33 प्रतिशत आरक्षण बिल से आधी आबादी की राजनीतिक ताकत बढ़ेगी
देशभर की महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पर संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र की सराहना की है। यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बिल से आधी आबादी का राजनीति में कद और प्रभाव बढ़ेगा।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर की महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पर संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र की सराहना की है। यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बिल से आधी आबादी का राजनीति में कद और प्रभाव बढ़ेगा।

यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली समाज सेविका उन्नति बरनवाल ने कहा कि पीएम मोदी का यह स्वागत योग्य कदम है। महिला आरक्षण के बारे में संसद में काफी समय से चर्चा होती रही है। अब यह लागू होने जा रहा है, तो हम महिलाएं स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इस चुनावी चश्मे से देखना चाहिए। हमें इस तरह देखना चाहिए कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो जनता से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया जा सकेगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली भाजपा नेता ममता रानी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के बारे में विपक्ष अब तक सिर्फ झूठे दावे करता रहा है। लेकिन, यह महिलाओं के हित में है। विपक्ष को भी बिल का समर्थन करना चाहिए। पीएम मोदी की पूरी कोशिश है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सीटें बढाई जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के आने का रास्ता साफ हो सके।

मोनालिसा राय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को मजबूत करने को बढ़ावा दिया है। अगर हमारा विपक्ष इसका समर्थन नहीं कर रहा है, तो यह उनकी समस्या है। इस मामले में सहयोग न करने के कारण उन्हें 'महिला-विरोधी' कहा जा सकता है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ठोस कदम उठाए हैं।

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरक्शां अंद्राबी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की। दरक्शां अंद्राबी ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक संसद में स्पेशल सत्र बुलाया गया है, जिसमें 2029 के लिए महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो बोला वो करके दिखाएंगे। 2029 में हम देखेंगे कि महिलाएं देश के लिए कानून बनाने में अपना योगदान देंगी। यह विधेयक महिलाओं और देश को सशक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में महिलाएं पढ़ रही हैं और अपना काम सही तरीके से कर रही हैं। पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया। 2014 से 2026 तक देखें तो पता चलता है कि देश किस तरह से उन्नति की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने जो काम कर दिया। किसी दूसरी पार्टियों में ऐसा करने का दम ही नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story