मैदान पर थोड़ी ओस थी, लेकिन मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता अजिंक्य रहाणे

मैदान पर थोड़ी ओस थी, लेकिन मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार पांचवीं हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैदान पर थोड़ी ओस थी, जिसके कारण गेंदबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने शुभमन गिल की पारी की भी तारीफ की।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार पांचवीं हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैदान पर थोड़ी ओस थी, जिसके कारण गेंदबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने शुभमन गिल की पारी की भी तारीफ की।

मैच के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "जिस तरह से हमने शुरुआत की जब हमारे दो या तीन विकेट गिर चुके थे, और जिस तरह से ग्रीन ने शुरुआत की, वह कमाल का था। 147 पर 4 विकेट से 180 तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, हमारे सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की। वे इसे आखिरी ओवर तक ले गए। गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। थोड़ी ओस भी थी, लेकिन कोई बहाना नहीं। साई सुदर्शन और गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैं बस सकारात्मक बातें करना चाहता था। हमारे तीन मैच बहुत करीबी रहे। ग्रीन को क्रैम्प्स (ऐंठन) की दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से वह मैदान के अंदर-बाहर होते रहे और इसी कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं।"

केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 86 रनों की दमदार पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए, तो साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाए।

इससे पहले केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कैमरून ग्रीन इस सीजन पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 11:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story