मल्लिकार्जुन खड़गे को मीडिया में बयान देने का अधिकार भाजपा ने दिया दिलीप घोष

मल्लिकार्जुन खड़गे को मीडिया में बयान देने का अधिकार भाजपा ने दिया दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राहुल गांधी, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कांग्रेस की टिप्पणियों, यूट्यूबर ध्रुव राठी की टिप्पणियों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

न्यूटाउन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राहुल गांधी, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कांग्रेस की टिप्पणियों, यूट्यूबर ध्रुव राठी की टिप्पणियों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री और अमित शाह लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहे हैं। इस बयान पर मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, "मीडिया में वे जो भी बयान दे रहे हैं, उसका अधिकार उन्हें भाजपा ने ही दिया है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके समय में क्या हुआ था। इमरजेंसी को 50 साल हो चुके हैं। कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें यह भी शामिल है कि कैसे उनके नेताओं ने संविधान, सिस्टम, न्यायपालिका और संवैधानिक पदों पर बैठे संस्थानों और लोगों का अपमान किया।"

कांग्रेस के जगह-जगह प्रस्तावित विरोध पर घोष ने कहा, "राहुल गांधी ने भी बहुत लंबा मार्च किया था, लेकिन देश में कुछ नहीं बदला। देश में सभी को विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है।"

दिल्ली में इंडी गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा, "वे राष्ट्रपति के बुलाने पर भी नहीं आएंगे। वे बात नहीं करेंगे, वे चर्चा में शामिल नहीं होंगे। अब वे सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं छोड़ेंगे और वहां भी विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। यह डराने-धमकाने की कोशिश है, इस देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।"

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जोर जबरदस्ती की जा रही है और घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। राठी के इस बयान पर घोष ने कहा, "इसके पहले हुए आंदोलन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जनजीवन को प्रभावित किया था। इसलिए सरकार पहले से सतर्क है और सख्ती बरत रही है। ये बात लोगों को माननी पड़ेगा। देश में लोगों को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया, "भारत में नेपाल और श्रीलंका जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश बहुत दिनों से हो रही है। इन देशों में तख्ता पलटने में सहयोग किया, वह भारत को भी अस्थिर करना चाह रहा है। इसको लेकर सरकार कानून बनाने जा रही है। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। किसी को भी उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 12:56 PM IST

Tags

Next Story