ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ ने दी सलाह- 'लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि'

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ ने दी सलाह- लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनावी हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार करने और पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनावी हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार करने और पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि जब ईवीएम और चुनाव आयोग के जरिए ममता बनर्जी सत्ता में आईं, तब सब कुछ सही था, लेकिन जब जनता ने उन्हें नकार दिया तो वही व्यवस्था अचानक गलत कैसे हो गई।

उनके मुताबिक, भारत का लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है और जो जनादेश को स्वीकार नहीं करता, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय अहंकार का परिचय देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर दिया है, ऐसे में उनका मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की कोशिश लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण में निहित होती है और ममता बनर्जी अब जनता का समर्थन खो चुकी हैं।

पंजाब में हाल ही में दो स्थानों पर हुए विस्फोटों को लेकर भी चुघ ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब पहले से ही नशे की समस्या से जूझ रहा है और अब सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी सेना के कैंप के आसपास धमाके हो रहे हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

चुघ के मुताबिक, इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और सरकार केवल खोखले दावों और दिखावटी बयानों में उलझी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 4:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story