युवक-युवती के तीन मंजिला मकान से गिरने का मामला, पति-पत्नी गिरफ्तार

युवक-युवती के तीन मंजिला मकान से गिरने का मामला, पति-पत्नी गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 मई को एक तीन मंजिला मकान की छत से गिरने की घटना में युवक की मौत हो गई थी, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस घटना के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं।

नोएडा, 6 मई (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 मई को एक तीन मंजिला मकान की छत से गिरने की घटना में युवक की मौत हो गई थी, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस घटना के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं।

घटना सेक्टर-22 स्थित जी ब्लॉक की है, जहां किराए पर रह रहे युवक पुनीत चौहान और उसकी महिला मित्र विद्या दास एक मकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी निजी विवाद को सुलझाने और माफी मांगने के लिए दोनों आरोपी हितेश राणा के घर गए थे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हितेश राणा को पत्नी चंचल और पुनीत चौहान के बीच संपर्क को लेकर पहले से ही गुस्सा था। जब पुनीत अपनी महिला मित्र के साथ उसके घर पहुंचा तो गुस्से में आकर हितेश राणा और उसकी पत्नी चंचल ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान घर में रखी हॉकी का इस्तेमाल किया गया।

मारपीट के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुनीत चौहान और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इस हादसे में पुनीत चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विद्या दास को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को आरोपी पति-पत्नी हितेश राणा (33 वर्ष) और चंचल (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हॉकी भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story