ममता बनर्जी खुद भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

ममता बनर्जी खुद भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी  कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 'भाजपा का एजेंट' बताए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी हैं। उनके रहते हुए भाजपा को अधीर रंजन चौधरी की जरूरत नहीं हो सकती है।

मुर्शिदाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 'भाजपा का एजेंट' बताए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी हैं। उनके रहते हुए भाजपा को अधीर रंजन चौधरी की जरूरत नहीं हो सकती है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों के सवालों पर कहा, "जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में हैं, मैं भाजपा के करीब नहीं जा सकता। असल में ममता बनर्जी ही थीं जो भाजपा को बंगाल में लेकर आईं। इतना ही नहीं, वह एक समय भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में जब तक ममता बनर्जी हैं, भाजपा को अधीर रंजन चौधरी की जरूरत नहीं हो सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से ममता बनर्जी खुद ही उनकी सबसे बड़ी सहयोगी हैं। दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं। दोनों के बीच कभी 'प्रो एनआरसी, नो एनआरसी' और कभी 'प्रो एसआईआर-नो एसआईआर' बनी रहती है।"

कांग्रेस नेता ने पिछले दिनों रैली के दौरान हुए हमले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, "चुनाव प्रचार के दौरान, तृणमूल कांग्रेस के कुछ उपद्रवियों ने मुझे रोकने की कोशिश की। वहां मौजूद स्थानीय पुलिस ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया, जबकि उन्हें ऐसी घटना की संभावना के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। हम लोगों ने खुद मुकाबला किया और तब जाकर हमारी रैली आगे बढ़ पाई।"

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीतने की संभावनाओं पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह आंकड़ा नहीं बता सकता हूं। हम लोग लड़ रहे हैं, ये बड़ी बात है। हमें चुनाव से उम्मीदें हैं कि जो भी निर्णय आएगा, वह अच्छा होगा।"

इसी बीच, अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के 'कोलकाता पर हमले' वाली टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "वह सिर्फ बयान ही दे सकते हैं। वह खुद भूख मर रहे हैं। जो अपने लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं दे सकता है, वह कहां किसे मार पाएगा। पाकिस्तान को पहले अपने लोगों के पेट भरने का इंतजार करना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story