मुंबई इंडियंस के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं विपक्षी टीमों के मैदान, पिछले 25 मैचों के आंकड़े चौंकाने वाले

मुंबई इंडियंस के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं विपक्षी टीमों के मैदान, पिछले 25 मैचों के आंकड़े चौंकाने वाले
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो ऐसी टीमें हैं जिनके पास 5-5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फिलहाल ये दोनों ही टीमें बुरे दौर से गुजर रही हैं। सीएसके की बात फिर कभी, इस लेख में हम मुंबई इंडियंस की बात करेंगे जिसके लिए आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों का घरेलू मैदान किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं रहा है।

गुवाहाटी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो ऐसी टीमें हैं जिनके पास 5-5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फिलहाल ये दोनों ही टीमें बुरे दौर से गुजर रही हैं। सीएसके की बात फिर कभी, इस लेख में हम मुंबई इंडियंस की बात करेंगे जिसके लिए आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों का घरेलू मैदान किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं रहा है।

आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से था। एमआई इस मैच के लिए आरआर के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी पहुंची थी। बारिश की वजह से मैच मात्र 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बता दिया कि एमआई उनके सामने कहीं नहीं है। टॉस गंवाने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 32 गेंदों पर नाबाद 77 और वैभव सूर्यवंशी के 14 गेंदों पर 39 रन की मदद से 3 विकेट पर 150 रन बनाए। एमआई 9 विकेट पर 123 रन बना सकी और मैच 27 रन से हार गई।

विपक्षी टीमों के घर में यह निराशाजनक प्रदर्शन एमआई के लिए अब नया नहीं रह गया है। आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान पर एमआई लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। विपक्षी टीमों के मैदान एमआई के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2023 से आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को आरआर के खिलाफ हुए मैच तक एमआई ने कुल 25 मुकाबले विपक्षी टीमों के मैदान पर खेले हैं। इसमें 16 मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 9 मैचों में जीत मिली है। पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई का 2023 से विपक्षी टीम के मैदान में जीत का प्रतिशत मात्र 36 है, जो किसी भी टीम के मुकाबले सबसे खराब है।

आईपीएल 2026 में एमआई ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें एकमात्र जीत उन्हें केकेआर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम और आरआर के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 2 हार और 1 जीत के साथ एमआई अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 9:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story