अपनी कार्यशैली से सरकार के कामों में बाधा डालने की रहीं सीएम ममता बनर्जी मंगल पांडे

अपनी कार्यशैली से सरकार के कामों में बाधा डालने की रहीं सीएम ममता बनर्जी मंगल पांडे
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी की हमेशा से ही यही आदत रही है कि वह सरकार के कामों में बाधा पहुंचाने की कोशिश करती हैं। उनके ऐसा करने से प्रदेश के विकास पर असर पड़ता है, लेकिन अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की संस्थाएं कुछ काम करती हैं तो सीएम ममता बनर्जी को यह गलत लगता है। ममता बनर्जी सिर्फ अपने पार्टी के नेताओं को ही शह देना चाहती हैं। स्थिति ऐसी बन चुकी है कि उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं के द्वारा किए गए काम ही सही लगते हैं, चाहे वो गलत ही क्यों नहीं हों। यह स्थिति अब हमारे लिए किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने दावा किया कि जब पश्चिम बंगाल में अनैतिक तरीके का इस्तेमाल कर टीएमसी के पक्ष में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाते हैं तो सीएम ममता बनर्जी को यह सही लगता है। वहीं, जब कोई काम संविधान के अनुरूप किया जाता है तो सीएम ममता बनर्जी को वह गलत लगता है। यह दोहरा पैमाना अब पाठ्यक्रम से बाहर हो चुका है, जिसे हरगिज स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह की स्थिति से कई तरह के सवाल पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में सीएम ममता बनर्जी की हार तय है। अगर सीएम ममता बनर्जी को यह लग रहा है कि इस बार उन्हें इस चुनाव में जीत मिलने की संभावना है तो यह उनकी गलतफहमी है। लिहाजा, उन्हें अपनी गलतफहमी को हर हाल में दूर कर लेना चाहिए। इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार तय है और इसका मुख्य कारण पिछले कई सालों में उनकी कार्यशैली रही है, जिससे अब प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story