ममता बनर्जी नहीं चलने देंगी बंगाल में भाजपा की नफरत की दुकान सांसद राजीव राय

ममता बनर्जी नहीं चलने देंगी बंगाल में भाजपा की नफरत की दुकान सांसद राजीव राय
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव राय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बहुत समझदार है। यहां नफरत की दुकान नहीं चल पाएगी।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव राय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बहुत समझदार है। यहां नफरत की दुकान नहीं चल पाएगी।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि भाजपा के लोग इस चुनाव में उकसाएंगे, भड़काएंगे और भावनात्मक नाटक करेंगे। वे टिकट बांटेंगे और लोगों को प्रभावित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ऐसा पहले भी हो चुका है, लेकिन बंगाल के लोग समझदार हैं और वे हर बार उनकी चालों को सफल नहीं होने देते। इस बार भी नफरत वाली दुकान नहीं चला पाएंगे। ममता बनर्जी इनकी दुकान चलने नहीं देंगी।

सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि जब देश की गरिमा का सवाल हो, तो मैं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात नहीं करूंगा, लेकिन मैं यह जरूर पूछना चाहता हूं कि जब रूस से सस्ता तेल आ रहा था, तो उसका फायदा किसे मिला? क्या देश के गरीबों और आम लोगों को इससे सचमुच कोई लाभ हुआ या किसी और ने मुनाफा कमाया। महंगा तेल जो अब खरीदा जा रहा है, उसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा। दुनिया की ग्लोबल राजनीति में हम आइसोलेटेड हो गए हैं। हमारे पड़ोस से अच्छे संबंध नहीं हैं। इसका जिम्मेदार कौन है, 11 साल से भाजपा की सरकार है।

घुसपैठ पर तंज कसते हुए सपा सांसद ने कहा कि वे ताकतें जो नफरत फैलाती हैं और खुद को 'स्वघोषित रक्षक' बताती हैं, वे विभाजन की राजनीति पर निर्भर रहती हैं, क्योंकि जब तक नफरत फैलती रहती है और समाज बंटा रहता है, तब तक उन्हें वोट मिलते रहते हैं। अगर उत्तर प्रदेश में कोई पकड़ा जाता है, तो उसे बंगाल भेज दिया जाता है और फिर उस पर बांग्लादेशी होने का ठप्पा लगा दिया जाता है, तो फिर उन्हें वापस बांग्लादेश क्यों नहीं भेज दिया जाता। बिहार चुनाव के दौरान कितने घुसपैठिए पकड़े गए?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरण में कराए जाएंगे। मतदान पूर्ण होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story