ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए जनगणना नहीं होने दिया अग्निमित्रा पॉल

ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए जनगणना नहीं होने दिया  अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने जाधवपुर यूनिवर्सिटी प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, जादवपुर यूनिवर्सिटी प्रकरण कोई नया नहीं है। इससे तरह के मामले पहले भी होते रहे हैं और ऐसे मामले हमेशा से ही स्टूडेंट को उत्तेजित करते रहे हैं। इस तरह की घटनाओं ने हमेशा से ही देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। आप कॉकरोच जनता पार्टी के मामले को ही देख लीजिए। हालांकि, पहले कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले पूरा आंदोलन छात्रों के मुद्दे पर शुरू हुआ था। लेकिन, इसके बाद इसमें कई अन्य तत्व शामिल हो गए। सीजीपी के मंच से हमने देखा कि कैसे वहां पर जम्मू-कश्मीर और धारा 370 के संबंध में नारे लगाए गए थे। इस मंच से 'धारा 370 बहाल करो' जैसे नारे लगाए गए थे। अब पेपर लीक और कश्मीर के नारे में क्या संबंध है?

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ने कहा कि अभी कुछ ऐसी ही स्थिति जादवपुर में भी देखने को मिल रही है। कुछ वर्ष पहले भी मुझे इस यूनिवर्सिटी की ओर से न्योता दिया गया था। लेकिन, इसके बाद मेरे ऊपर वहां हमला हुआ। अगर कोई भी तत्व पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश करेगा, तो उसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। अगर इस तरह की स्थिति पैदा होती है, तो मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं कि सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से स्टूडेंट के साथ है। मैं छात्रों को यही कहना चाहूंगी कि आपकी जो भी जरूरतें हैं, हम उसे आपसे संवाद करके सुनेंगे। लेकिन, अगर किसी भी मुद्दे पर राजनीति करके स्थिति को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे। स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आपको राजनीति करनी है, तो बाहर जाइए।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री आए हैं। केंद्र और राज्य के बीच कई मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा करना चाहेंगे। पिछले सरकार के शासनकाल में हमारा राज्य 50 साल पीछे चला गया है। हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में विकास के कार्य तेज किए जाएं। हम सीमावर्ती राज्य हैं। ऐसी स्थिति में यहां पर आतंकवादियों की मौजूदगी भी चिंता की बात है। अभी कुछ दिनों पहले ही बम ब्लास्ट की खबरें भी सामने आई थी। आतंकवादी को पकड़ा गया था। ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए जनगणना नहीं होने दिया। सभी आतंकवादियों को यहां की नागरिकता प्रदान कर दी। लेकिन, यह सब भाजपा सरकार के शासनकाल में नहीं होगा।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राहुल गांधी 'वंदे मातरम' नहीं गाते हैं। उनकी मां सोनिया गांधी 'वंदे मातरम' के दो पद ही गाती हैं। इसके बाद वह इसे बंद करने का इशारा करती हैं। मां भारती की वंदना करने से इन लोगों को शर्म आती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story