ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं गिरिराज सिंह

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं  गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 23 अप्रैल को बंगाल में पहले चरण की सीटों पर मतदान होना है और ममता बनर्जी हताशा और डर में हैं। वे मुसलमानों को खुश करने के लिए खुद नमाज पढ़ती आई हैं।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी, आप काबा को अपने दिल में रखती हैं, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। आप मदीना को अपनी आंखों में रखती हैं और हम मां तारा को अपनी आंखों में रखते हैं। आप बंगाल को बांग्लादेशियों के हवाले करना चाहती हैं, लेकिन हम उन्हें देश से बाहर करने के लिए तैयार बैठे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल के हिंदू और स्थानीय लोग संकल्प ले चुके हैं कि 4 मई को वे बांग्लादेशियों को खदेड़कर भगाएंगे। चार मई को बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय है।

गिरिराज सिंह ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि हम महिलाओं के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं। हम मानते हैं कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। इसी कारण संसद के तीन दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया था। लेकिन, विपक्षी दल नहीं चाहते हैं कि आधी आबादी को उसका हक मिले। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 40 साल तक महिला आरक्षण को रोककर रखा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महिला आरक्षण को सुनिश्चित करेंगे और महिलाओं का सशक्तीकरण ही उनका उद्देश्य है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की गिरिराज सिंह ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा भले ही मर्यादा को लांघ जाए। लेकिन, मैं फिर भी उन्हें सम्मानपूर्वक शब्दों से ही संबोधित करूंगा, मैं उन्हें खड़गे साहब ही कहूंगा। कांग्रेस के लिए यह कोई नई बात नहीं है। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पूर्व में आपत्तिजनक बयान दिया था। मणिशंकर अय्यर से लेकर दिग्विजय सिंह बयान दे चुके हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बाटला हाउस एनकाउंटर पर सोनिया गांधी ने आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए थे। यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि सलमान खुर्शीद साहब ने खुद कहा था।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के समय में कश्मीर के आतंकवादी यासीन मलिक को लाल कालीन बिछाकर गरमागरम कॉफी परोसी गई थी। कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों की सरगना है।

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में फिरौती तय होती थी, मर्डर होते थे, वह दिन आने वाला नहीं है। एनडीए सरकार में बिहार में बस विकास, विकास और केवल विकास होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story