मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का के नाम बड़ी उपलब्धि, प्रीमियर लीग में दर्ज की लगातार छठी जीत

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का के नाम बड़ी उपलब्धि, प्रीमियर लीग में दर्ज की लगातार छठी जीत
मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का ने लिवरपूल के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ प्रीमियर लीग के इतिहास में मैनेजर के तौर पर सबसे अच्छी शुरुआत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पेप गार्डियोला की जगह लेने के बाद से इटैलियन मैनेजर ने लगातार छह जीत हासिल कर ली है।

लिवरपूल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का ने लिवरपूल के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ प्रीमियर लीग के इतिहास में मैनेजर के तौर पर सबसे अच्छी शुरुआत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पेप गार्डियोला की जगह लेने के बाद से इटैलियन मैनेजर ने लगातार छह जीत हासिल कर ली है।

वह उन तीन मैनेजरों में से एक हैं जिन्होंने किसी क्लब के साथ अपने पहले छह प्रीमियर लीग मैच जीते हैं। गार्डियोला ने 2016/17 में सिटी के साथ ऐसा किया था। मैनचेस्टर सिटी के अनुसार, कार्लो एंसेलोटी ने भी चेल्सी में नई नियुक्ति के बाद 2009/10 सीजन के पहले छह मैचों में जीत हासिल की थी, और ओले गुन्नार सोलस्कर ने दिसंबर 2018 में मैनचेस्टर यूनाइटेड का कार्यभार संभालने के बाद ऐसा किया था।

अपने पहले छह प्रीमियर लीग मैचों के दौरान, मारेस्का की मैनचेस्टर सिटी टीम ने 16 गोल किए हैं और केवल पांच गोल खाए हैं। मैनचेस्टर सिटी के 18 प्वाइंट्स ने क्लब को शुरुआती टेबल में तीन प्वाइंट्स की बढ़त दिला दी है। एनफील्ड स्टेडियम में इस जीत से पहले मैनचेस्टर सिटी ने बॉर्नमाउथ, क्रिस्टल पैलेस, कोवेंट्री सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और सुंदरलैंड की चुनौतियों का सामना किया और इन सभी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की। उन्होंने चैंपियंस लीग और काराबाओ कप में क्रमशः पोर्टो और नॉर्विच सिटी पर भी जीत हासिल की है।

एंजो मारेस्का की शुरुआत ऐतिहासिक रही है। उनकी टीम ने लीग के अपने पहले छह मैच जीते थे, जो क्लब के किसी भी मैनेजर के कार्यकाल की शुरुआत में सबसे बेहतरीन जीत का रिकॉर्ड था। अब मारेस्का के पास एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। यदि मैनचेस्टर सिटी अगले शनिवार को इप्सविच टाउन को हरा देती है, तो वह नया रिकॉर्ड बना देंगे, क्योंकि क्लब के इतिहास में कोई भी मैनेजर अपने पहले सात प्रीमियर लीग मैच नहीं जीत पाया है।

इससे पहले, जो मर्सर 1965 में अपने शुरुआती सात लीग मैचों में अपराजित रहे थे, लेकिन उनकी उस श्रृंखला में तीन जीत और चार ड्रॉ शामिल थे। ऐसे में इप्सविच के खिलाफ जीत मारेस्का को क्लब के इतिहास में अपने पहले सात लीग मैच जीतने वाले पहले मैनेजर के रूप में स्थापित कर सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 11:15 AM IST

Tags

Next Story