मणिपुर सीएम काफिले पर हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर सीएम काफिले पर हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जंगमिनलुन सिंगसन उर्फ ​​फ्रेंकी और थांगजोएल हाओकिप उर्फ ​​थांगबोई है।

नई दिल्‍ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जंगमिनलुन सिंगसन उर्फ ​​फ्रेंकी और थांगजोएल हाओकिप उर्फ ​​थांगबोई है।

उन्हें थोउबल में मणिपुर की स्पेशल कोर्ट (एनआईए मामलों के लिए) में पेश किया गया। जंगमिनलुन सिंगसन (44) बेथेल और थांगजोएल हाओकिप (21) गम्फाजांग तुइबोंग, चुराचांदपुर का निवासी है।

यह घटना 10 जून 2024 को हुई थी, जब अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में के. सिनाम गांव के पास एनएच-37 पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। यह मामला शुरू में न्यू केइथेलमानबी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने इसे 11 जुलाई 2024 को फिर से दर्ज किया।

जांच में पता चला कि ये दोनों दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल थे। साथ ही, साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ भी उनके संबंध पाए गए। दोनों को पहले एक और मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। अब हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने की कोशिश के तहत उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। उनकी विशिष्ट भूमिकाओं का पता लगाने, साजिश में शामिल अन्य सदस्यों के साथ उनके संबंधों को स्थापित करने और अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 10:17 PM IST

Tags

Next Story