मंत्री दीपक प्रकाश का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीतेगा

मंत्री दीपक प्रकाश का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीतेगा
बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर बिहार के विकास के लिए बहुत कार्य किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएगी।

बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में राजद का प्रत्याशी भी मैदान में है, लेकिन तेजस्वी यादव इस चुनाव से दूर हैं। इसे लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने तंज कसते हुए कहा कि हम यह लंबे समय से देख रहे हैं कि वे विदेश चले जाते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी जो बहुत महत्वपूर्ण था और सरकार बनने के बाद पहला सत्र था, वे मौजूद नहीं थे। वे लगातार विदेश में ही रह रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि कौन उनके बीच है और कौन नहीं। जनता सब कुछ देख रही है और उसी हिसाब से अपना आकलन करेगी। मुझे विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाएगी।

खान सर और रोशन सर के बीच विवाद पर दीपक प्रकाश ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मुझे सारी जानकारी नहीं है। जांच चल रही थी और जो भी तथ्य हैं, सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। चूंकि मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन ने 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव करा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 5:03 PM IST

Tags

Next Story