मेलबर्न टेस्ट स्टार्क आउट या नॉट आउट, थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद

मेलबर्न टेस्ट स्टार्क आउट या नॉट आउट, थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में शुक्रवार से एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। बॉक्सिंग डे पर शुरू हुए मैच में गेंदबाजों का दबदबा दिख रहा है। हालांकि टेस्ट के पहले दिन ही थर्ड अंपायर ने एक निर्णय दिया जिसको लेकर विवाद हो गया।

मेलबर्न, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में शुक्रवार से एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। बॉक्सिंग डे पर शुरू हुए मैच में गेंदबाजों का दबदबा दिख रहा है। हालांकि टेस्ट के पहले दिन ही थर्ड अंपायर ने एक निर्णय दिया जिसको लेकर विवाद हो गया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी का 45वां ओवर ब्रायडन कार्स लेकर आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने हवा में शॉट खेला जिसे बेन स्टोक्स ने पकड़ लिया। स्टार्क आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। स्टार्क ने जाने से पहले थोड़ी देर के लिए बड़ी स्क्रीन पर नजर डाली, जबकि थर्ड अंपायर अहसान रजा ने फैसला सुनाया कि कार्स के पैर का कुछ हिस्सा पहले कॉन्टैक्ट के समय लाइन के पीछे लगा था। इस फैसले से कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सहमत नहीं थे।

फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, जैसे ही स्टार्क ड्रेसिंग रूम में वापस गए, ब्रॉडकास्ट रिप्ले में दिखा कि कार्स का अगला पैर पॉपिंग क्रीज के बाहर लग रहा था, जिससे संभावित नो-बॉल पर सवाल उठने लगे।

मार्क वॉ ने फॉक्स क्रिकेट पर कमेंट्री के दौरान कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसने उस जूते का कोई हिस्सा लाइन के पीछे कैसे रखा है, जब तक कि मेरी आंखें चली न जाएं। मैं इसका हिसाब नहीं लगा सकता। मुझे यह दिख नहीं रहा।"

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन दर्शकों की बड़ी संख्या स्टेडियम में जुटी है। दर्शकों की 93,442 संख्या रिकॉर्ड हो चुकी है। यह संख्या और बढ़ सकती है। आंकड़ों के मुताबिक क्रिकेट के एक दिन में अब तक की यह सबसे बड़ी भीड़ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Dec 2025 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story